एमपीजी कॉलेज मसूरी में 27 सितंबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव ABVP ने घोषित किए अपने प्रत्याशी

Spread the love

मसूरी: एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. सुनील पंवार ने चुनाव अधिसूचना जारी करते हुए पूरी चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी है।

चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

नामांकन पत्रों की बिक्री:23 सितंबर

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि: 24 सितंबर, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

नामांकन पत्रों की जांच: 24 सितंबर, दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक

नाम वापसी की अंतिम समय-सीमा:24 सितंबर, दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक

उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशन:24 सितंबर, शाम 5:30 बजे

मतदान की तिथि और समय:27 सितंबर, सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

मतगणना और परिणाम घोषणाः मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की शपथ ग्रहण: 27 सितंबर को ही परिणाम घोषित होने के पश्चात

इस बीच, छात्र राजनीति में सक्रिय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

अध्यक्ष पद के लिए: पवन

उपाध्यक्ष पद के लिए: अनुज पंवार

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद के लिए: आशुतोष जोशी

एबीवीपी के पदाधिकारियों का कहना है कि वे छात्रहितों की लड़ाई को प्राथमिकता देंगे और कॉलेज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेकर मैदान में उतरे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *