देहरादून-मसूरी मार्ग पर यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश थाना प्रभारी द्वारा दिए गए 

Spread the love

मसूरी:यहाँ मसूरी पुलिस की ओर से आपदा के समय नागरिकों को संबोधित करते हुए एक नए शब्दों में पुनर मार्ग पर यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश

सभी सम्मानित नागरिकों एवं पर्यटकों से अनुरोध है कि विगत कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी वर्षा एवं भू-स्खलन के चलते देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर क्षति हुई थी। संबंधित विभागों द्वारा त्वरित मरम्मत कार्य के पश्चात यह मार्ग फिलहाल केवल *हल्के वाहनों* के लिए आंशिक रूप से खोला गया है।

हालांकि, मौसम की अस्थिरता, घना कोहरा एवं रात्रिकालीन दृश्यता में कमी को देखते हुए आपकी सुरक्षा के हित में निम्न निर्णय लिए गए हैं:

1. मार्ग संचालन का समय:

देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग प्रातः 6:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक ही हल्के वाहनों के लिए खुला रहेगा।

2. रात्रिकालीन प्रतिबंध:

सायं 7:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक यह मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।

3. आपातकालीन सेवाओं हेतु छूट:

इस अवधि में केवल आवश्यक सेवाओं जैसे *एम्बुलेंस, 108 सेवा, पुलिस एवं अग्निशमन वाहनों* को ही मार्ग से गुजरने की अनुमति होगी।

हम आपसे निवेदन करते हैं कि कृपया प्रशासन द्वारा जारी इन दिशा-निर्देशों का पालन करें। यात्रा की योजना बनाने से पहले मौसम की जानकारी लें एवं यथासंभव आवश्यक यात्रा ही करें।

 

आपका सहयोग ही हम सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

सावधान रहें, सुरक्षित रहें।

सादर,

थाना प्रभारी (SHO)

मसूरी पुलिस थाना

उत्तराखण्ड पुलिस

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *