मसूरी: नगर पालिका अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी उपमा पंवार गुप्ता ने अपना घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि मसूरी हमारी है और हम ही इसे संवारेंगे।”उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधते हुए कहा कि रिमोट कंट्रोल से संचालित होने के आरोप निराधार हैं, जबकि विपक्षी प्रत्याशी खुद मंत्री और अन्य राजनीतिक ताकतों के नियंत्रण में रहेंगी।
घोषणा पत्र की प्रमुख बातें
मालरोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपमा पंवार गुप्ता ने अपने विज़न को जनता के सामने रखा और कहा कि **शहर के लंबित विकास कार्यों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी।
– स्वास्थ्य सेवाएं:बंद पड़े सेंट मैरी अस्पताल को पुनः संचालित किया जाएगा।
– महिला सशक्तिकरण:महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। पर्यटकों के लिए पहाड़ी व्यंजन केंद्र खोले जाएंगे, जिनका संचालन पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाएगा।
– बुनियादी सुविधाएं: शहर में महिलाओं के लिए “पिंक टॉयलेट” बनाए जाएंगे।
– पर्यावरण संरक्षण: मसूरी के पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए विशेष योजनाएं