मसूरी के प्रतिष्ठित 6th डे एंड नाईट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ, जहां सभी टीमों ने उम्दा खेल भावना और जबरदस्त प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।
फाइनल मुकाबले में Spartan FC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Khetwala FC को एकतरफा मुकाबले में 4–0 से पराजित कर इस वर्ष का खिताब अपने नाम किया। टीम के खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन तालमेल और रणनीति का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
इस वर्ष के टूर्नामेंट में लगभग 700 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें ओपन वर्ग की 55 टीमों और अंडर-16 वर्ग की 26 टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा और जज़्बे का लोहा मनवाया।
हैप्पी वैली स्पोर्ट्स कमेटी ने सभी खिलाड़ियों, टीमों और समर्थकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि आने वाले वर्षों में भी सभी इसी ऊर्जा और उत्साह के साथ इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे। 🙏
समिति ने नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष श्रीमती मीरा सकलानी जी का विशेष धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से मैदान में लाइट पोल की व्यवस्था संभव हुई और जिन्होंने अपना कीमती समय भी प्रदान किया।
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुधानी बोहरा जी, श्री बिल्लू थापली जी, तथा नगर पालिका परिषद से सभासद रणवीर कंदारी जी, सभासद शिवानी जी,श्री अमित भट्ट जी, सभासद रुचि गुप्ता जी सहित शहर के कई सम्मानित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

