आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा मसूरी मंडल ने आज सायंकाल अपने सभी मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी, जिससे संगठन में नई ऊर्जा आई है और पदाधिकारियों की ज़िम्मेदारियाँ बढ़ गई हैं।
घोषित पदाधिकारियों में युवा मोर्चा—श्री सचिन पंवार, महिला मोर्चा—श्रीमती जसोदा शर्मा, किसान मोर्चा—श्री अमर देव भट्ट, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा—श्री नीतू जुयाल, अनुसूचित जाति मोर्चा—श्री अरुण कुमार चन्दोलिया तथा अल्पसंख्यक मोर्चा—श्री जगजीत कुकरेजा शामिल हैं।
मंडल नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों से संगठन को मज़बूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है।

