2027 की तैयारी में जुटी यूथ कांग्रेस, मसूरी में सौरव सोनकर को बड़ी जिम्मेदारी

Spread the love

इंडियन यूथ कांग्रेस के आंतरिक चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं, जिसके बाद अब संगठन ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए युवा नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में सौरव सोनकर को मसूरी यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी ने कई युवा चेहरों को अहम भूमिकाएं दी हैं। नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी युवा नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

युवा कांग्रेस अब 2027 के चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे युवाओं को जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करेंगे।

इस अवसर पर अन्य पदाधिकारी और उनके कार्यभार इस प्रकार हैं:

सौरव सोनकर – नगर ब्लॉक अध्यक्ष, मसूरी

सुशांत थापा– प्रदेश महासचिव

निशांत कुमार– जिला सचिव

प्रियांश छाबड़ा – प्रदेश महासचिव

सोहेल अली– जिला महासचिव (पछवादून युवा कांग्रेस)

सुधांशु थापा– अध्यक्ष, मसूरी विधानसभा

प्रियांशु ठाकुर – ब्लॉक अध्यक्ष, मसूरी ग्रामीण

दीपांशु पंवार– ब्लॉक अध्यक्ष, जाखन

राजीव सिंह रावत – उपाध्यक्ष, मसूरी विधानसभा

प्रिंस पंवार – उपाध्यक्ष, मसूरी विधानसभा

एकांत ममगाईं– महासचिव, मसूरी विधानसभा

अंशुमान थापा – सचिव, मसूरी विधानसभा

इन सभी नेताओं को मसूरी युवा कांग्रेस को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं और युवाओं में नए नेतृत्व को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।

हालांकि, आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय जनता पार्टी जैसे मजबूत संगठन के सामने कांग्रेस के युवा नेता कितनी प्रभावी रणनीति बनाकर युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर पाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *