लंडोर रोड पर नगर पालिका की सख्ती: 21 स्कूटी जब्त, अवैध रेंटल सेवाओं पर भी कार्रवाई

Spread the love

5 अप्रैल 2026 को नगर पालिका ने लैंडौर रोड पर सख्त कार्रवाई करते हुए ड़क किनारे खड़ी 21 स्कूटी को जब्त कर लिया। इन सभी वाहनों के खिलाफ चालान की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

इसके साथ ही सड़क पर अवैध रूप से संचालित हो रही रेंटल स्कूटी सेवाओं के खिलाफ भी कदम उठाया गया है। संबंधित स्कूटी के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए आरटीओ कार्यालय को पत्र भेजा जाएगा।

नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *