भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जारी सूची में मसूरी से पुष्पा पड़ियार को एक बार फिर जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पुनर्नियुक्त होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, वहीं मसूरी क्षेत्र की महिलाओं ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की है।
पुष्पा पड़ियार ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
इसके साथ ही मसूरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष राकेश रावत को भाजपा किसान मोर्चा, महानगर देहरादून में महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। उनके मनोनयन पर समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है।

