मसूरी क्षेत्र में पुलिस ने किरायेदार सत्यापन को लेकर सख्ती बरतते हुए अंडा खेत और लंढौर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और घरेलू सहायकों का सत्यापन किया गया। साथ ही मकान मालिकों को अनिवार्य रूप से किरायेदार सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया गया।
जांच के दौरान जिन भवन स्वामियों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था, उनके खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत तीन चालान किए गए। वहीं बिना सत्यापन के रह रहे चार किरायेदारों के विरुद्ध धारा 81 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कुल 1,000 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।
पुलिस ने क्षेत्रवासियों को चेतावनी दी कि भविष्य में बिना सत्यापन किसी भी बाहरी व्यक्ति को न रखें। नियमों के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

