मसूरी पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Spread the love

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को देहरादून पहुंचे, जहां राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट पर मुलाकात के बाद वे देर शाम मसूरी के लिए रवाना हुए।

मसूरी पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी और भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियो के साथ उनका अभिनंदन किया।बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान निजी कार्यक्रम के तहत मसूरी आए हैं। वे यहां एक विवाह समारोह में शिरकत करेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे मालरोड और चार दुकान क्षेत्र का भ्रमण भी करेंगे। मसूरी की प्राकृतिक सुंदरता की उन्होंने खुले दिल से प्रशंसा की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *