डीएम सख्त: एलपीजी सप्लाई पर नजर, हेल्पलाइन नंबर पर मिल रही त्वरित मदद

Spread the love

30 मार्च 2026: जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में क्षेत्रवार क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) का गठन किया गया है, जो लगातार गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर आपूर्ति, मांग और वितरण व्यवस्था की निगरानी कर रही है।

आज विभिन्न इलाकों में क्यूआरटी टीमों ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण करते हुए स्टॉक और वितरण प्रणाली का जायजा लिया। प्रशासन के अनुसार, जिले में एलपीजी की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जनता की सुविधा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 पर अब तक कुल 27 शिकायतें दर्ज की गई हैं। जिला खाद्य पूर्ति विभाग के कंट्रोल रूम में इन शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

आंकड़ों के अनुसार, आज लगभग 16,786 घरेलू उपभोक्ताओं और 1,193 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरित किए गए। वहीं, वर्तमान में 27,235 घरेलू और 2,532 व्यावसायिक सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। प्रशासन का कहना है कि बढ़ती मांग को देखते हुए घरेलू और व्यावसायिक दोनों श्रेणियों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति लगातार बढ़ाई जा रही है।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *