दिनांक 27 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका अध्यक्षा को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। परिषद के प्रतिनिधियों ने कॉलेज में प्रबंधन समिति के गठन तथा कॉलेज के प्रांतीकरण की मांग रखी।
ज्ञापन में छात्रों ने बताया कि कॉलेज लंबे समय से कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रहा है। शिक्षकों की भारी कमी के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता नहीं है। पुराने पाठ्यक्रम बंद कर दिए गए हैं, जबकि नए कोर्स शुरू नहीं किए गए हैं, जिससे छात्रों के भविष्य पर असर पड़ रहा है। इसके अलावा कॉलेज की जमीन पर बाहरी लोगों द्वारा कब्जा किए जाने का मुद्दा भी प्रमुख रूप से उठाया गया।
नगर पालिका अध्यक्षा ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों के हित में कॉलेज के प्रांतीकरण की मांग को पूरा करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर छात्र संघ उपाध्यक्ष अनुज पंवार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष जोशी, इकाई अध्यक्ष विद्यांत थापली, छात्र नेता विकास रावत और मोहित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

