लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आर्यन देव उनियाल और विधूषी निशंक की शिष्टाचार भेंट

Spread the love

लखनऊ प्रवास के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल और निदेशक ‘लेखक गांव’विधुशी निशंक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और युवाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड से अपने जुड़ाव और यहां बिताए बचपन के दिनों की स्मृतियों को भी साझा किया।

आर्यन देव उनियाल और निदेशक ‘लेखक गांव’ विधूषी निशंक ने मुख्यमंत्री को मसूरी आने का सादर निमंत्रण भी दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री का जल्द ही “क्वीन ऑफ हिल्स” मसूरी दौरा होगा, जिससे स्थानीय लोगों को उनसे मिलने और उनका मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

दोनों ने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात उनके लिए प्रेरणादायक रही और उनके विचार युवाओं को नई दिशा देने वाले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *